26 June 2021 03:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर दौरे पर आए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी रही अंजना खत्री की डोटासरा से ऐसी ठनी कि खत्री ने भी भाषा की सीमाएं लांघ दी। पार्टी के प्रदेश सुप्रीमो के खिलाफ गुस्साई अंजना खत्री ने खूब गुस्सा निकाला। हालांकि तब तक डोटासरा कक्ष में जा चुके थे।
दरअसल, अंजना खत्री अपने साथियों के साथ डोटासरा से मिलने पहुंची थी। यहां पर डोटासरा ने उन्हें तवज्जो नहीं दी। अंजना व डोटासरा के बीच कुछ बात हुई जो साफ नहीं थी। खत्री ने आरोप लगाया कि डोटासरा ने उनसे बदतमीजी की।
इसके बाद खत्री ने कहा कि वे पचास साल से पार्टी में है और डोटासरा की उम्र ही पचास साल की है। डोटासरा को अपने वरिष्ठों से बात करने की तमीज नहीं है। खत्री सीन-शॉट कर रही थी, इस बीच कुछ पार्षद भी जानकारी लेने वहां आए, मगर महिला पार्षद के साथ कोई नहीं खड़ा हुआ।
बता दें कि डोटासरा अक्सर अपने रवैये की वजह से विवादों से घिरे रहते हैं। हाल ही में 'नाथी का बाड़ा' विवाद ठंडा नहीं पड़ा है और एक नये विवाद ने जन्म ले लिया है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
08 August 2025 11:18 PM