22 September 2020 02:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मंडी व्यापारी द्वारा रानी बाज़ार औद्योगिक क्षेत्र के फैक्ट्री मालिक से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां की दिनेश इंडस्ट्रीज के मालिक सुरेश गोयल ने ऊन मंडी स्थित सियाग ट्रैडिंग कंपनी के मालिक अशोक सियाग सहित दलाल संजय कोचर व ड्राईवर रिखब चंद के खिलाफ कोटगेट थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि फरवरी 2020 में दलाल संजय के मार्फत सियाग ने 70 बोरी गेहूं चोकर खरीदा था, जिसकी कीमत 68950 रूपए थी। जरिये बिल दिए इस माल को ड्राईवर रिखब चंद को सुपुर्द किया गया, जिसकी डिलीवरी पर सियाग ट्रेडिंग ने माल प्राप्ति की रसीद पर हस्ताक्षर भी किए हैं।
नियमानुसार माल डिलीवरी के दस दिन बाद सियाग से पेमेंट के लिए तकादा किया तो आरोपी ने सात दिन का समय मांगा। उसके बाद लॉक डाउन हो गया, जिस वजह से तकादा नहीं किया गया। अब जब तकादा शुरू किया तो सियाग ने माल मिलने से ही इनकार कर दिया। इस पर दलाल से बात की गई, तो उसने 10-15 दिन में सियाग से पैसा लाकर देने की बात कही, मगर अब आना कानी कर रहा है। थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि परिवादी की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। धारा 420,406 व 120 के तहत दर्ज इस मामले की जांच एएसआई चैनदान को दी गई है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM