30 April 2021 11:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अनियंत्रित कोरोना को देखते हुए राजस्थान सरकार ने 3 तक लगे जन अनुशासन पखवाड़े को आगे बढ़ाते हुए महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा लगा दिया है। यह एक तरह का लॉक डाउन ही होगा। 17 मई तक चलने वाले इस लॉक डाउन उर्फ जन अनुशासन पखवाड़े के नियम पहले से थोड़े कठोर किए गए हैं। ख़ासतौर पर विवाह में मेहमानों की संख्या 31 कर दी गई है। हालांकि बैंड बाजा वालों को इस संख्या से अलग रखा गया है। कड़ाई करते हुए विवाह में सम्मिलित होने वाले मेहमानों की सूची भी पहले से प्रशासन को जमा करवानी होगी। निरीक्षण के दौरान सूची के अतिरिक्त कोई मेहमान मौके पर मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इसके अतिरिक्त सामान्यतः नियम वही अब तक चले आ रहे जन अनुशासन पखवाड़े वाले ही लागू होंगे। देखें आदेश







RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
27 December 2022 10:27 PM