20 September 2020 08:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चोरों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। रानीबाजार स्थित पीएनबी बैंक के आगे से आज एक पत्रकार की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पत्रकार तोलाराम उपाध्यक्ष आज करीब सवा बारह बजे पीएनबी में चैक डिपोजिट करवाने गये। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल होंडा ड्रीम योगा बैंक के आगे खड़ी की थी। पीछे से दो चोर बाइक ले गये।
.jpeg)
ये दोनों सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये। बाइक के आगे प्रेस लिखा है, वहीं साइड में लाल ब्लैक डिक्की लगी है। काले रंग की इस बाइक पर लाल पट्टी भी है।


बता दें कि बाइक चलाने वाले चोर ने चेक की शर्ट पहन रखी थी, तथा अनुमानित उम्र 35 से 45 के बीच है। वहीं पीछे बैठे चोर ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।
इसकी अनुमानित उम्र पैंतीस वर्ष के आस पास है। इसने खाकी पेंट व काली टी-शर्ट पहन रखी थी। कोटगेट पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच नंदराम एचसी कर रहे हैं। देखें चोरों का हुलिया।
RELATED ARTICLES
23 October 2021 07:46 PM