02 June 2020 02:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा क्षेत्र के किसानों को बर्बाद कर टिड्डीदल अब वापिस लौट आया है। कुछ देर पहले गंगाशहर क्षेत्र में असंख्य टिड्डियां घरों तक उतर आई। करीब दो सप्ताह से बीकानेर में घूम रही टिड्डियों पर विभाग किसी भी तरह से नियंत्रण नहीं कर पाया है। बीकानेर की लगभग सभी तहसीलों के किसान बर्बाद हो चुके हैं। विभागों के बाबुओं से लेकर कलेक्टर तक को गुहार लगाई जा चुकी है मगर प्रशासन शिथिल है। वहीं राजनेता भी इस पूरे मसले को लेकर खामोश है। किसानों का आरोप है कि वे विभाग से लेकर नेताओं व कलेक्टर कुमार पाल गौतम तक गुहार लगा चुके हैं, मगर कहीं से कोई राहत नहीं मिल रही। बता दें कि मीडिया भी टिड्डियों के मुद्दे को उठा रहा है लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। उल्लेखनीय है कि पिछली बार टिड्डियों द्वारा पहुंचाये नुकसान की भरपाई भी अभी तक नहीं की गई है, ऐसे में दूसरी बार यह नुकसान और अधिक भारी पड़ रहा है। अब देखना यह है कि कब तक प्रशासन किसानों की बर्बादी पर मौन रहता है।
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
30 November 2023 11:41 PM