15 May 2020 05:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना संक्रमित मृतका का अंतिम संस्कार कर समाज में पुलिस के समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत करने वाली नाल पुलिस को आईजी जोस मोहन ने सम्मानित किया है। 11 मई को नोखा दैया की महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतका कोरोना से भी पीड़ित थी। मृतका का अंतिम संस्कार करते समय किसी की भी पास जाने की हिम्मत नहीं हुई तो नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह सहित पुलिस टीम ने मिलकर अंतिम संस्कार किया। इन कार्मिकों द्वारा जान की परवाह किए बगैर कर्तव्य निष्ठा का पालन किया गया। जिस पर आईजी ने प्रोत्साहन स्वरूप इन सभी को सम्मानित किया है। सीआई विक्रमसिंह, उनि रघुवीर सिंह, सउनि भगवानाराम, कानि सुधीर, कानि रामबख्श, कानि विकास, कानि पंकज, कानि कैलाश व कानि कृष्ण को प्रोत्साहन राशि व प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं।
RELATED ARTICLES
13 December 2024 09:48 PM