22 July 2020 07:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना से बढ़ी बेरोजगारी का असर अब दिखने लगा है। अब एक और मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। नयाशहर थाना क्षेत्र के बंगला नगर निवासी बबलू ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल ले गया है। घटना 16 जुलाई व उसके बाद होने का अनुमान है। पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर आरजे 07 एस एच 7622 की तलाश शुरू कर दी है। अज्ञात चोर के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच सउनि पन्नालाल कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
27 February 2020 06:08 PM