12 March 2020 07:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सेरूणा मर्डर केस के आरोपी पति-पत्नी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। तो वहीं पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे भी हुए है। थानाधिकारी गुलाम नबी ने बताया कि आरोपी जोड़े के पांच बेटियां हैं। जेठाराम की पत्नी सीता देवी के मालाराम से अवैध संबंधों का खुलासा पांच वर्षीय बेटी ने किया था। होली पर घर आए जेठाराम को बेटी ने बताया कि जब वह बाहर चले जाते हैं तब मालाराम उसके घर आता है, यहीं खाना खाता है तथा रात में उसकी मां सीता के साथ सोता है। जिसके बाद जेठाराम ने सीता से पूछा तो उसने कहा मालाराम जबरदस्ती आता है। जिसके बाद दोनों ने हत्या का प्लान बनाकर मालाराम को घर बुलाया और हत्या कर दी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
24 November 2021 06:18 PM