30 May 2020 11:54 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम में सफाई की ठेकेदार कंपनी के सुपरवाइजर विभोर गुप्ता व प्रदीप द्वारा महिला सफाईकर्मी पर करवाए क्रॉस मुकदमें में सदर पुलिस ने एफआर लगा दी है, यानी परिवादियों द्वारा लगाए आरोप झूठे साबित हुए। एडवोकेट अनिल सोनी ने बताया कि महिला सफाईकर्मी ने जब प्रताड़ना का मुकदमा करवाया तो आरोपियों ने तीन दिन बाद क्रॉस मुकदमा करवा दिया। मारपीट, जातिसूचक गालियां व पैसे छीनने के आरोप लगाकर आरोपी दबाव बनाना चाहते थे। लेकिन सदर पुलिस ने निष्पक्ष जांच करते हुए मामले में एफ आर लगा दी। वहीं इसी मुकदमें को खारिज करवाने के लिए उच्च न्यायालय जोधपुर में रिट याचिका दायर की गई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय जोधपुर ने पुलिस से फैक्चुअल रिपोर्ट मांगी तो पुलिस ने बताया कि इस मामले में एफ आर प्रस्तुत की जा रही है। हाइकोर्ट में अर्जी वहां के एडवोकेट कौशल गौतम के माध्यम से लगवाई गई।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
11 January 2021 09:11 PM