06 October 2021 12:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लोगों में जैसे मौत का खौफ कम होता जा रहा है। परेशानियों से हारकर मौत को गले लगाने के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। थाने के एएसआई ऋषिराज सिंह के अनुसार आज सुबह घड़सीसर के पास रेलवे ट्रैक के पास एक क्षत विक्षत शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान घड़सीसर निवासी 30 वर्षीय प्रदीप नायक पुत्र गिरधारीलाल के रूप में हुई। प्रदीप का एक पैर अलग हो गया था, वहीं सिर तथा शरीर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ था।
परिजनों के अनुसार वह मंगलवार शाम को ही घर से निकल गया था। उसके बाद वह कब व कौनसी ट्रैन की चपेट में आया, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वह शराबी था। पत्नी भी छोड़ कर चली गई थी।
परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताते हुए मर्ग दर्ज करवाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
RELATED ARTICLES
07 December 2021 11:00 AM