09 August 2021 09:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। विश्वास में लेकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला कोटगेट थाना क्षेत्र का है। 32 वर्षीय परित्यक्ता स्त्री ने कसाइयों की बारी निवासी इमरान पुत्र मुश्ताक अली के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। सब इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि पीड़िता ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि वह चार साल से युवक के संपर्क में थी। आरोपी ने शादी का वादा किया। इसीलिए वह लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। इस दौरान आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी शादी से भी इन्कार कर रहा है। रिलेशनशिप के दौरान आरोपी ने उसके सोने चांदी के गहने भी ले लिए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व 406 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर संजय सिंह करेंगे।
RELATED ARTICLES
19 February 2023 10:04 PM