23 July 2024 08:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अगर आपका आधार कार्ड दस साल से अधिक पुराना है तो आपको तुरंत अलर्ट हो जाना चाहिए। वरना आने वाले दिनों में आपके जरूरी काम रुक जाएंगे। सरकार ने दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना अनिवार्य कर दिया था। इतने समय से निःशुल्क अपडेटेशन का कार्य चल रहा था। अंतिम तिथि जा चुकी है, लेकिन जनहित में अंतिम तिथि बढ़ाते हुए 14 सितंबर की गई है।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येन्द्र सिंह राठौड़ के अनुसार कार्ड धारक आधार नामांकन केंद्र अथवा माई आधार पोर्टल पर आधार अपडेटेशन हेतु दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। आधार कार्ड धारक सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल में एड्रेस ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। वर्तमान में अपडेटेशन निशुल्क किया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
10 September 2026 04:56 PM
09 December 2022 02:15 PM