02 May 2021 10:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अब एनएलसी इंडिया भी पीबीएम में ऑक्सीजन प्लांट लगाएगी। नेयवेली लिग्नाइट की बरसिंहसर ईकाई ने इस हेतु वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। 59 लाख 20 हज़ार रूपए के इस प्रॉजेक्ट को पास करवाने में कांग्रेस के युवा नेता बिशनाराम सियाग की विशेष भूमिका रही है। हाल ही में सियाग ने कंपनी को पत्र लिखकर सीएसआर फंड से ऑक्सीजन प्लांट लगाने का आग्रह किया था। सियाग ने कहा था कि देशभर में ऑक्सीजन की किल्लत है, बीकानेर भी इसी समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में कंपनी अपने सीएसआर फंड का सदुपयोग करते हुए जीवन बचाने का काम कर सकती है।
कंपनी ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है।



RELATED ARTICLES
17 September 2023 02:29 PM