19 April 2020 11:20 PM

60 का रजनीगंधा 160 में बिका
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रजनीगंधा के डीलर रामदेव पान भंडार पर जीएसटी जयपुर से आई टीम की कार्रवाई को लेकर कुछ खुलासे हुए हैं। अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक आज पूरे राजस्थान में ही जीएसटी ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि कालाबाजारी के साथ साथ लॉक डाउन के दौरान इस कंपनी ने उत्पादन व सप्लाई की। वहीं सूत्रों के मुताबिक रामदेव पान भंडार द्वारा करोड़ों की कालाबाजारी की गई। रजनीगंधा आदि पान मसाला व गुटखा खाने वाले इसके बिना रह नहीं पाते। ऐसे में 60 रूपए का पैकेट 160 रूपए में खरीदना भी इनकी मजबूरी बन गया। एकाधिकार के साथ काम करने वाले रामदेव पान भंडार ने लोगों की इसी मजबूरी का फायदा उठाते हुए कालाबाजारी की। लेकिन बीकानेर आई टीम को उतना माल यहां नहीं मिला जितने की टीम को आशंका थी। टीम को शक है कि रामदेव पान भंडार ने माल खुर्द बुर्द कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि आज बीकानेर सहित सीकर, अजमेर, जोधपुर आदि जिलों में एक साथ अलग अलग टीमों ने दबिश दी। इसमें मुख्य रूप से लॉक डाउन से पहले मौजूद स्टॉक में कमी सहित नयी पैकिंग आदि की जांच की गई। रामदेव के अलग अलग गोदामों व आउटलेट्स में भी जांच की बताते हैं। बता दें कि रामदेव पान भंडार के खिलाफ काफी दिनों से शिकायतें आ रही थी। वहीं आज आई टीम में स्थानीय अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
22 March 2020 11:04 AM