14 September 2022 08:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज रोड़ स्थित श्री जीण भवानी स्पेशलिटी क्लिनिक पर चर्म रोग एवं कॉस्मेटोलॉजी क्लिनिक भी संचालित होने लगी है। पिछले सप्ताह ही इस नई क्लिनिक का शुभारंभ हुआ। संचालक ने बताया कि यहां से रोज़ बड़ी संख्या में मरीज़ लाभान्वित होने लगे हैं।
क्लिनिक में सिविल अस्पताल मोहाली, पंजाब से सेवानिवृत्त डॉक्टर विजय अरोड़ा चर्म रोगियों व यौन रोगियों का इलाज कर रहे हैं। वे कॉस्मेटोलॉजी के डॉक्टर भी थे। क्लिनिक संचालक के अनुसार इस नई क्लिनिक में दाद खाज खुजली, तिल मुंहासें, नाखून संबंधी बीमारियां, हाथ पैर फटना, सफेद दाग, काले व अन्य रंग के दाग़, चमड़ी के बाल, बाल झड़ना, गंजापन, चेहरे पर अनचाहे बालों की लेजर सर्जरी, यौन रोग का उपचार, शरीर के विभिन्न हिस्सों की कॉस्मेटिक सर्जरी, महिलाओं के झुर्रियों व धू से एलर्जी संबंधी त्वचा रोग कि इलाज किया जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
02 October 2020 04:39 PM