20 April 2020 04:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर की लाडली दृषा दाधीच ने इंडिया स्कूल टीम की अंतर्राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतकर अंतर्राष्ट्रीय फलक पर न केवल देश का ही मान बढ़ाया है अपितु मरूभूमि बीकानेर को भी गौरवान्वित किया है। बीकानेर के जाने पहचाने वरिष्ठ एनएसथीसियोलॉजिस्ट डॉ. महेश चंद्र दाधीच की पौत्री और विपुल दाधीच की पुत्री दृषा ने पेनिंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित वर्ल्ड स्कूल टूर्नामेंट 2020 में पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्पीकर अवार्ड जीता। दृषा के प्रतिनिधित्व में भारत की टीम तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक अर्जित करने में कामयाब हुई।दृषा के दादा डॉ. महेश चंद्र दाधीच ने बताया कि शिव नाडार स्कूल, गुरुग्राम की छात्रा और बीकानेर की मूल निवासी दृषा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर न केवल विजेता बनकर उभरी है बल्कि उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व भी किया। वहीं उसी के नेतृत्व में विश्वस्तरीय इस टूर्नामेंट में भारत को तृतीय स्थान के साथ कांस्य पदक प्राप्त हुआ एवं स्वयं दृषा को स्पीकर अवार्ड से नवाजा गया। कोरोना महामारी के कारण इस बार प्रतियोगिता कोऑनलाइन ही आयोजित किया गया था जो कि पूरे 1 हफ्ते तक चली, जिसका समापन 19 अप्रैल को रात्रि में हुआ तथा 20 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे परिणाम घोषित किया गया। दृषा दाधीच की इस सफलता पर विश्व भर से उनके विद्यालय एवं परिवारजनों को बधाई संदेश मिल रहे हैं, साथ ही वैश्विक फलक पर इस कीर्ति को अर्जित करने के बाद दृषा की सफलता की सराहना भी की जा रही है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
24 August 2021 11:52 PM