16 May 2021 08:42 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ख़बरमंडी द्वारा पानी की कालाबाजारी के खिलाफ उठाई आवाज का असर हो गया है। अब पानी टैंकर वालों की मनमानी नहीं चलेगी। नहरबंदी होते हुए वाटर टैंकर सप्लायरों ने पानी की कालाबाजारी शुरू कर दी थी। तीन सौ वाला टैंकर आठ सौ हजार तक मिल रहा था। वहीं पांच हजार लीटर वाला टैंकर 1500 से 2000 रूपए बिका। ख़बरमंडी ने 8 और 9 मई को लगातार दो ख़बरें प्रकाशित की। 9 मई को नयाशहर क्षेत्र के एक टैंकर सप्लायर का स्टिंग ऑपरेशन कर वीडियो मय ख़बर प्रकाशित की। ख़बर के माध्यम से कलेक्टर नमित मेहता तक शिकायत पहुंची। बीजेपी पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने भी कलेक्टर से शिकायत की।
मेहता ने मामले पर संज्ञान लेते हुए विभाग को दरें निर्धारित करने के निर्देश दिए। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल ने बताया कि स्पॉट से पांच किलोमीटर की दूरी तक 90 रूपए प्रति हजार लीटर प्रति ट्रिप की दर तय की गई है। वहीं दूरी पांच किलोमीटर से अधिक होने पर 20 रूपए प्रति हजार लीटर प्रति किलोमीटर पर अतिरिक्त राशि देय होगी। ऐसे में पांच किलोमीटर की दूरी तक पांच हजार लीटर का टैंकर 450 रूपए में पहुंचेगा। वहीं दूरी बढ़ते पांच हजार लीटर के टैंकर पर प्रति किलोमीटर 100 रूपए अतिरिक्त लगेंगे। यह दरें आगामी 30 जून तक मान्य रहेंगी। इस दौरान कोई भी सप्लायर विभाग द्वारा तय राशि से अधिक वसूलता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कालाबाजारी करने वाले टैंकर चालकों के खिलाफ जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 0151-2970048 अथवा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नियंत्रण कक्ष 0151-2226454 पर शिकायत की जा सकती है।
बता दें कि ख़बरमंडी लगातार आमजन की समस्याओं को ख़बरों के माध्यम से आवाज दे रहा है। पानी टैंकरों की दरें निर्धारित हो जाने से आमजन को राहत मिलेगी। देखें ख़बरमंडी द्वारा प्रकाशित ख़बरें


Related Link
http://khabarmandi.com/bikaneronlinenews/Water-in-black-rate-_4060.html
http://khabarmandi.com/bikaneronlinenews/Water-in-black-rate-watch-video_4067.html
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
25 December 2020 11:05 PM