20 May 2020 02:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना के बीच बीकानेर में टिड्डी दल ने भी हमला कर दिया है। जामसर से बीछवाल तक असंख्य टिड्डियां देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि बीछवाल व आसपास की नर्सरियों में भी ये घुस चुकी हैं। ऐसे में एक बार फिर नुकसान की आशंका बढ़ गई है। वहीं सड़कों पर बड़ी संख्या में टिड्डियां मरी हुई भी पड़ी है। बता दें कि पिछले करीब एक साल में कई बार टिड्डियों ने किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। हालांकि पाकिस्तान से आए इस टिड्डीदल का अलर्ट पहले ही जारी हो चुका था। सूत्रों का कहना है कि इस बार भी टिड्डी नियंत्रक दल नाकाम रहे हैं और पाकिस्तान से निकला टिड्डी दल बीकानेर के अंदर तक आ चुका है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM