28 March 2022 12:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सीईएससी राजस्थान द्वारा आयोजित कॉरपोरेट बैडमिंटन कप में जयपुर ने डबल जीत हासिल की है। पुरुष व महिला, दोनों ही श्रेणियों के कप जयपुर ने जीत लिए। जयपुर में आयोजित हुए कॉरपोरेट बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जयपुर की टीम ए व टीम बी के बीच हुआ। टीम ए ने टीम बी को हरा दिया। ए टीम की ओर से अरुणभा साहा व आशीष सैनी, टीम बी की ओर से पंकज डाबास व जसोदिप्ता सेनगुप्ता ने फाइनल खेला।
वहीं विमेंस डबल में जयपुर की शिवानी शर्मा और सपना नेगी ने भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड की नेहा पटेल व हर्षिता अग्रवाल से मुकाबला करते हुए विजय प्राप्त की।
दोनों विजेता टीमों को टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि शांतनु भट्टाचार्य ने विजेता ट्रॉफी प्रदान की। उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट में जयपुर के अलावा भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड, बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड व कोटा इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड की टीमों ने दमखम दिखाया।


RELATED ARTICLES
24 November 2021 06:18 PM