05 June 2021 03:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में ब्लैक फंगस लगातार पैर पसार रहा है। दो और मरीजों की मौत हो गई है। गंगानगर निवासी 64 वर्षीय राजाराम व गंगानगर निवासी 65 वर्षीय दलबीर कौर की सांसें ब्लैक फंगस की वजह से रुक गई। मौतों का कुल आंकड़ा 9 पर आ चुका है। वहीं पांच नये पॉजिटिव के साथ ब्लैक फंगस पॉजिटिव का आंकड़ा 68 पर पहुंच चुका है।
सुखद यह है कि पीबीएम अधिकतर ब्लैक फंगस पीड़ितों की जिंदगी बचाने में सफल रहा है। एक कैंसर पीड़ित डेढ़ वर्षीय बच्चे की जिंदगी भी बचा ली गई। अधिकृत जानकारी के अनुसार पीबीएम में अब तक 37 मरीजों की सर्जरी की गई। इनमें से 36 को बचा लिया गया। एक गंभीर ह्रदय रोगी की मौत सर्जरी के बाद हार्ट अटैक से हुई। 37 में से चार मरीजों की आंख निकाली गई। तीन सामान्य स्किन सर्जरी हुई। इसके अतिरिक्त सभी साइनस सर्जरी थी। ये सभी मरीज़ बीकानेर, चुरू, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर व फिरोजपुर पंजाब के हैं। मृतकों में एक बीकानेर के नोखा की महिला थी। बाकी आठ मृतक बीकानेर से बाहर के थे।
RELATED ARTICLES
26 October 2020 07:22 PM