19 June 2022 01:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के मान-सम्मान में चार चांद लगाने में अब बेटियों की भूमिका काफी आगे निकल चुकी है। एक बार फिर एक बेटी ने हमारे शहर का मान बढ़ाया है। करमीसर निवासी मोनिका जाट पुत्री धर्माराम जाट ने भारत को साइकिलिंग में पहला कांस्य दिलाने में अपनी भूमिका निभाई है। मोनिका के कोच दयालराम जाट ने बताया कि दिल्ली में आयोजित 41वीं एशियन ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में मोनिका ने भारत की टीम की ओर से साइकिलिंग की। चार किलोमीटर परस्यूट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली मोनिका ने देश को कांस्य दिलाकर विश्व में देश का नाम रोशन किया है तो वहीं भारत की इस उपलब्धि में बीकानेर का नाम भी स्वर्णिम अक्षरों में जोड़ दिया है। मोनिका के साथ अन्य बेटियां भी टीम में थी।
RELATED ARTICLES
08 September 2021 08:58 PM