17 May 2022 03:34 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पलाना फ्लाईओवर के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की ख़बर है। देशनोक थानाधिकारी संजय सिंह के अनुसार स्विफ्ट डिजायर व ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। जिसमें कार चालक हियांदेसर निवासी बाबूसिंह राजपुरोहित गंभीर घायल हुआ। उसे पीबीएम अस्पताल भेजा गया। पीबीएम से मिली जानकारी के अनुसार घायल मृत अवस्था में ही पीबीएम पहुंचा।
बता दें कि ट्रेलर नंबर जीबी 8618 सड़क पर खड़ा था, सामने से आई स्विफ्ट डिजायर कार नंबर आरजे 07 सीए 8036 उसमें जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेलर गलत खड़ा था, उसने आधी सड़क घेर रखी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM