08 January 2021 08:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर की 17 वर्षीय नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपी 22 वर्षीय प्रफुल्ल वाल्मीकि ने डेढ़ वर्ष पहले प्रथम बार दुष्कर्म किया। डेढ़ साल पहले जब वह स्कूल जा रही थी तो आरोपी उसे जबरदस्ती कहीं ले गया, जहां आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद से जब भी मौका मिलता है आरोपी डरा धमकाकर नाबालिग से दुष्कर्म करता है।
थानाधिकारी राणीदान चारण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376(2)(एन), 506 भादंसं व 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू की गई है। जांच थानाधिकारी राणीदान चारण कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM