29 May 2021 10:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जिले में लॉक डाउन के दौरान भी अपराध रुक नहीं रहे हैं। अब नोखा थाना क्षेत्र के व्यापारी व उसके मुनीम के साथ छीना झपटी, अपहरण व मारपीट की घटना सामने आई है। घटना शनिवार शाम 6 बजे देशनोक से नोखा जाने वाले हाइवे की बताई जा रही है। व्यापारी इंद्रजीत धारणिया व उसका मुनीम नोखा निवासी सूरजमल गोलछा कार से नोखा जा रहे थे। इसी दौरान पारवा व रासीसर के बीच पहले खड़े युवकों में से किसी ने पत्थर मारा। गाड़ी रुकते ही 6 बदमाश आए और सूरजमल के हाथ में पड़ा चार लाख रूपयों से भरा बैग छीन लिया। सूरजमल को गाड़ी से बाहर पटका, उसकी पिटाई करने लगे।व्यापारी इंद्रजीत कार चालू कर वहां भागा। उसने अपने भाई अशोक धारणिया व धीरज को सूचना दी तो दोनों वहां पहुंचे। फिर तीनों ने मिलकर सूरजमल की तलाश की तो वह एक खेत में घायल अवस्था में मिला। जिसे तुरंत पीबीएम ले जाया गया। उसके मुंह व नाक फूटा हुआ था।
आरोपी मुनीम का अपहरण कर उसे खेत में ले गए थे। जहां उन्होंने फॉर्च्यूनर गाड़ी खड़ी कर रखी थी। वहां आरोपियों ने मुनीम की पिटाई की। उसके सोने की चेन, अंगूठी, पर्स, एटीएम कार्ड व पैसे भी छीन लिए। जब कार चालू नहीं हुई तो आरोपी कार वहीं छोड़कर भाग गए।
अशोक धारणिया ने बताया कि चार आरोपियों के नाम पता थे। दो अज्ञात थे। पुलिस रिपोर्ट में पारवा निवासी नरसीराम पुत्र रामरख राहड़, रासीसर निवासी संतोष पुत्र हड़मानाराम नाई, पारवा निवासी विष्णु पुत्र बद्री नारायण मंडा वह पारवा निवासी श्याम सुंदर पुत्र रामस्वरुप राहड़ को नामजद किया गया है।
ख़बर लिखने तक दो आरोपियों को दबोच लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अब श्यामसुंदर राहड़ व नरसीराम से थाने में पूछताछ की जा रही है। वहीं अन्य की तलाश में टीमें निकली हुईं हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM