23 January 2022 12:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रविवार को भी कोरोना की छुट्टी नहीं हुई। रविवार सुबह की पहली रिपोर्ट में एक साथ 158 पॉजिटिव मिले। ये पॉजिटिव पवनपुरी, सुदर्शना नगर, जयनारायण व्यास कॉलोनी, मुरलीधर, दाऊजी रोड़, जस्सूसर गेट, गंगाशहर, पुरानी गिन्नाणी, समता नगर, बीछवाल, जयपुर रोड़ सहित नगरीय क्षेत्र के कई इलाकों से हैं। इसके अतिरिक्त ग्रामीण इलाकों में लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा, नाल, स्वरूपसर, रायसर, गाढ़वाला सहित विभिन्न गांवों से हैं।
बता दें कि तीसरी लहर के कोरोना का प्रभाव शहर से गांव तक सभी स्थानों पर पड़ा है। पॉजिटिव आंकड़े केवल टेस्टिंग का कुछ प्रतिशत है। हालांकि इस बात कोरोना के प्रत्यक्ष दुष्परिणाम नहीं दिख रहे हैं, इसी वजह से अब इसे सामान्य वायरल की तरह ही लिया जाने लगा है। वहीं पोस्ट कोविड इफेक्ट की आशंकाओं से भी इन्कार नहीं किया जा रहा। ऐसे में सावधानी अब भी उतनी ही आवश्यक मानी जा रही है। देखें सूची


RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
15 March 2022 03:00 PM