29 February 2020 04:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर सहित राजस्थान व पंजाब के कई थानों के मोस्ट वांटेड रोहित गोदारा को बीकानेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रोहित को बीकानेर की सदर पुलिस चुरू जेल से लेकर आ रही है। उसे प्रॉडक्शन वारंट पर यहां लाया जा रहा है। इससे पहले सरदारशहर सरपंच प्रतिनिधि की हत्या मामले में रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसे बाद में पंजाब पुलिस ले गई थी। हाल वह चुरू में था। रोहित पर सदर थाने में जानलेवा हमले का मामला दर्ज है।
RELATED ARTICLES
23 November 2020 11:34 PM