04 August 2020 11:11 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मंगलवार सुबह हुई तीन कोरोना पॉजिटिव की मौत पर बड़ी ख़बर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक इन तीनों मरीजों रमेश कसेरा, मनोज जोशी व कमल सिपाणी को प्लाज्मा व इंजेक्शन भी दिया गया था। इसके बावजूद तीनों की मौत हो गई। इन तीनों की मौत से बीकानेर को दोहरी निराशा हाथ लगी है। प्लाज्मा थैरेपी की असफलता और दूसरी ओर चालीस हजार कीमत के इंजेक्शन का बेअसर होना निराशाजनक है। चालीस हजार के इस इंजेक्शन का नाम टोफीलूचेमेड है। बता दें कि बीकानेर में प्लाज्मा थैरेपी व इस मंहगे इंजेक्शन की मदद से कोरोना पॉजिटिव की जान बचाने का दावा किया जा रहा था। यह इंजेक्शन सरकार की तरफ से मुफ्त मिल रहा है। कोविड अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को प्लाज्मा व इस मंहगे इंजेक्शन के अलावा कुछ नयी दवाइयां भी दी जा रही हैं। बता दें कि इन तीनों मरीजों को भी शुगर व ह्रदय रोग थे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
28 December 2023 08:54 PM