20 November 2021 01:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ख़बरमंडी द्वारा नवरात्र में आयोजित देवी रूपा फोटो कॉन्टेस्ट के विजेताओं को आज पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम अरुणोदय विद्या मंदिर गंगाशहर में एक नई परंपरा के साथ हुआ। इस परंपरा के तहत नन्हीं बेटियों का सम्मान उभरती प्रतिभावान बेटियों के हाथों करवाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत बॉस्केटबॉल खिलाड़ी निशा लिंबा व बास्केटबॉल खिलाड़ी राधा विश्नोई के हाथों विजेताओं को पुरस्कृत करवाया गया। पुरस्कार वितरण में अरुणोदय विद्या मंदिर की प्रिंसिपल मंजू सुरोलिया, भाजपा युवा नेता गोविंद सारस्वत तथा अरुणोदय व श्रीजी आइकॉन इंग्लिश स्कूल के निदेशक अभिषेक आचार्य भी मंच पर साथ रहे। कॉन्टेस्ट में टॉप थ्री रही बच्चियों को विनर अवॉर्ड व 1100-1100 रूपए नकद प्रदान किए गए। वहीं शेष सात रनर-अप को अवॉर्ड से नवाजा गया। बता दें कि फेसबुक प्लेटफार्म पर आयोजित इस कॉन्टेस्ट में देशभर की बच्चियों ने अपने फोटो भेजे। इनमें से टॉप टेन विजेता चुने गए थे। टॉप टेन में से ही टॉप थ्री व सात रनर अप तय किए गए। कॉन्टेस्ट में जियांशी डाकलिया, लावण्या प्रजापत व फाल्गुनी पाठक विनर रहीं। वहीं मिशिता गहलोत, वर्षा गहलोत, इयाना चौधरी, खुशी बैद, तनीशा चौधरी, तमन्ना भूतोड़िया व शान्वी सुराणा ने बाजी मारी। इनमें तमन्ना कोलकाता व शान्वी मुंबई से है। कार्यक्रम का संचालन ख़बरमंडी न्यूज़ के हैड रोशन बाफना ने किया।
उल्लेखनीय है कि निशा लिंबा व राधा विश्नोई उभरती खिलाड़ी हैं। दोनों ही स्टेट लेवल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप में अपने हुनर का लोहा मनवा चुकी है।




RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
31 January 2023 11:49 AM