26 July 2022 07:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। डिजिटल फ्रॉड के इस युग में बीकानेर निवासी एक युवक के साथ तो जैसे चमत्कार की हो गया है। सिंथळ निवासी रमेश कुमार मूंधड़ा पुत्र सुंदर लाल को दो साल बाद फ्रॉड हुई रकम वापिस मिल गई है।
दरअसल, रमेश साड़ी का काम करता है। दो साल पहले एक अज्ञात व्यक्ति से उसका संपर्क हुआ। उसने बताया कि वह साड़ी का सप्लायर है। रमेश ने उसे ऑर्डर दिया और 33864 रूपए उसके अकाउंट में डलवा दिए। बाद में उस सप्लायर का कोई पता नहीं लगा।
हाल ही में रमेश ने साईबर क्राइम रेस्पॉन्स सैल के बारे में सुना तो 23 जून को कोटगेट थाने में परिवाद दिया। परिवाद साईबर क्राइम रेस्पॉन्स सैल को फॉरवर्ड हुआ। साईबर क्राइम रेस्पॉन्स सैल के प्रभारी रमेश सर्वटा ने बताया कि टीम सदस्य कांस्टेबल प्रदीप को टास्क दिया गया। प्रदीप ने परिवादी से सारी ट्रांजेक्शन डिटेल प्राप्त कर बैंक ट्रांजेक्शन व यूपीआई ट्रांजेक्शन को ट्रेस किया। अज्ञात व्यक्ति के अकाउंट में 33864 रूपए होल्ड करवाए। ये अमाउंट आज कर्नाटक के जिला बदर से परिवादी के खाते में रिफंड करवा दिए गए। सर्वटा ने बताया कि मूंधड़ा ने पुलिस के इस कार्य के लिए कार्यालय आकर आभार व्यक्त किया।
साईबर क्राइम रेस्पॉन्स सैल की इस सफलता ने यह भी सिद्ध कर दिया है लक्ष्य साध कर प्रयास शुरू किए जाए तो कुछ भी असंभव नहीं है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
20 August 2020 03:57 PM