01 July 2020 06:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना के बढ़ें आंकड़ों के बाद अब कर्फ्यू क्षेत्रों की बढ़ी हुई संख्या बड़ी समस्या बनकर उभर चुकी है। दरअसल, प्रतिदिन नये नये क्षेत्रों में कोरोना केस आ रहे हैं। जैसे ही कहीं पॉजिटिव केस आता है तो उसके आसपास के छोटे से क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया जाता है। लेकिन कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए लगाया जाने वाला कर्फ्यू पुलिस के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। आंकड़ों की बात करें तो नयाशहर थाना क्षेत्र के 37 क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है, वहीं कोतवाली में 10, कोटगेट में 15 व व्यास कॉलोनी में 10 जगह कर्फ्यू लगा हुआ है। इसी तरह सदर व गंगाशहर आदि थाना क्षेत्रों में भी पांच से सात जगह कर्फ्यू लगा हुआ है। पुलिसिया सूत्रों के मुताबिक कर्फ्यू के हर क्षेत्र में हर वक्त कम से कम दो जवान अनिवार्य रूप से तैनात होते हैं। हालांकि इनमें होमगार्ड व लाइन पुलिस के जवान भी होते हैं। लेकिन पुलिस अफसरों की भाग दौड़ अधिक हो जाती है। पुलिस का कहना है कि जिन थाना क्षेत्रों में कोरोना हर ओर फैल चुका है वहां टुकड़ों टुकड़ों में नहीं बल्कि एक मुश्त कर्फ्यू लगाया जाना चाहिए। बता दें कि कर्फ्यू आदेश जिला मजिस्ट्रेट अथवा एडीएम-एसडीएम करते हैं। लेकिन एक थाना क्षेत्र में 37 जगह कर्फ्यू लगाने को प्रतिबंधित फैसला नहीं माना जा रहा। हालांकि लंबे समय तक लॉक डाउन व कर्फ्यू झेल चुका आमजन भी एकमुश्त कर्फ्यू से अधिक परेशान हो सकता है। वहीं दूसरी ओर रेड जोन में टुकड़ों टुकड़ों में कर्फ्यू लगाना पुलिस के लिए बड़ी अव्यवस्था का कारण बन चुका है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
23 August 2020 11:05 PM