18 April 2020 02:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना इमरजेंसी के दौरान बीकानेर की स्थिति जानने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजरंग दल विभाग संयोजक दुर्गासिंह शेखावत को फोन किया। राजे ने दुर्गासिंह से चिकित्सा विभाग, पुलिस व प्रशासन की कार्यशैली सहित आमजन की स्थिति का फीडबैक लिया। दुर्गा सिंह ने बताया है कि कलेक्टर कुमार गौतम के नेतृत्व में प्रशासन अच्छा काम कर रहा है। वहीं सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा युद्ध स्तर पर मोर्चा संभाले हुए हैं जिससे बीकानेर कोरोना फ्री जोन की ओर आगे बढ़ रहा है। राजे ने दुर्गासिंह को राज्यहित को प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद के निर्देश दिए हैं। दुर्गासिंह ने राजे को आश्वस्त किया कि वह अपनी टीम के साथ प्रशासन एवं नागरिकों का हर संभव सहयोग करेंगे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM