03 February 2021 11:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सार्दुल क्लब मैदान में चल रहे एसपीएल-5 क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिर लीग मैच में शेरे सारस्वत ने बांके बिहारी को क्लीन बोल्ड कर दिया। दोनों टीमों के बीच हुआ यह आखिरी लीग मैच बेहद रोमांचक रहा। टीम शेरे सारस्वत के स्पॉन्सर घनश्याम ओझा ने बताया कि टीम शेरे सारस्वत के कप्तान गोविंद सारस्वत Jijiwala ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। शेरे सारस्वत की तरफ से नरेश, रवि व मोहित ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए टीम बांके बिहारी को 106 रनों का टारगेट दिया।
वहीं रमेश तांवणिया ने बताया कि शेरे सारस्वत के गेंदबाजों ने प्रभारी ढ़ंग से बांके बिहारी के बल्लेबाजों की गिल्लियां उड़ाई। बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए हेमंत व दीपक ने तीन तीन विकेट चटकाए। बेहतरीन गेंदबाजी व फील्डिंग के दम पर शेरे सारस्वत ने बांके बिहारी को मात्र 78 रन पर ही समेट दिया।
शेरे सारस्वत के गेंदबाज हेमंत को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM