23 February 2022 06:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गुरुवार को बीकानेर नगरीय क्षेत्र के विभिन्न इलाकों की बत्ती गुल हो जाएगी। दरअसल, विभाग गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े दस बजे तक विद्युत उपकरणों के रखरखाव का कार्य करेगा। ऐसे में उस समय आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पास घड़सीसर रोड़, मोहन नगर, आशीष नगर, मुस्कान होटल के पास, मेघवालों का मोहल्ला आदि स्थानों पर बिजली आपूर्ति नहीं हो सकेगी। बीकेईएसएल के सहायक अभियंता ने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु रखरखाव जरूरी है। इसीलिए समय समय पर पूर्व सूचना के साथ बिजली कटौती कर रखरखाव किया जाता है। ताकि आमजन को अधिक परेशानी ना हो।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
19 January 2021 11:15 PM