03 June 2021 07:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने महिला प्रकोष्ठ के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। बीकानेर की शबनम बानो को राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक किशन गोयल ने इसकी घोषणा की। शबनम को नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया है। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट रूमा पाठक ने दिशा निर्देश दिए।
शबनम के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर असंगठित मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान यूनियन के प्रदेश महामंत्री नवीन आचार्य, अशोक कच्छावा, मन्नू राम, कुमार रावत, नाजरा परवीन, शबनम कादरी, मुमताज शेख, मुमताज बानो, शाहरुख खान व मोहम्मद हुसैन आदि ने प्रदेशाध्यक्ष का सम्मान किया। इसके अतिरिक्त कई सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने भी बधाईयां प्रेषित की।

शबनम ने कहा कि वें राष्ट्रीय अध्यक्ष गोयल द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगी। सबसे पहले प्रदेश कार्यकारिणी बनाकर संगठन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे महिला सुरक्षा के लिए तत्पर रहेंगी। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ महिलाओं के साथ खड़ी रहेंगी।
RELATED ARTICLES
27 February 2020 06:08 PM