05 November 2025 04:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के करणी नगर में महिला डॉक्टर का शव मिलने की ख़बर है। मृतका का नाम डॉ मोनिका भोजवानी बताया जा रहा है। डॉ मोनिका करणी नगर के करणी भवन पैलेस होटल के पास स्थित अपने मकान में मृत मिली है। सूत्रों के मुताबिक वह जर्मनी रिटर्न एमबीबीएस डॉक्टर है।
सीओ सदर आईपीएस अनुष्का कालिया के अनुसार मृतका की उम्र 55 वर्ष लग रही है। वहीं बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला प्राकृतिक मृत्यु का लग रहा है। शव को मोर्चरी में रखवाया है। मौके पर विभिन्न जांच टीमें बुलाकर सैंपल उठाए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि शव 6-7 दिन से अधिक पुराना लग रहा है। शव पूरा फूल चुका था। काला भी पड़ गया। घर के कमरे में शव मिला। फर्श भी शरीर के पानी से गीला हुआ लग रहा था। जब भयंकर दुर्गंध आई तब पुलिस को सूचना दी गई।
RELATED ARTICLES
02 January 2021 08:18 PM