15 June 2020 09:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। महाराष्ट्र में पिछले 72 घंटे में 227 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना की वजह से हड़कंप मचा हुआ है। अभी तक पूरे राज्य के 1388 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 40 पुलिसकर्मियों ने अपनी जान गंवा दी। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में पुलिस ने अपने समर्पण की छाप पूरे देश में छोड़ी है। महाराष्ट्र में इतने पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने के बावजूद खाकी उसी जज्बे से काम कर रही है। खाकी के इस जज्बे को ख़बरमंडी न्यूज़ सलाम करता है।
RELATED ARTICLES
23 December 2021 11:56 AM