03 June 2022 12:17 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आचार्य श्री महाश्रमण के नैतिकता के शक्ति पीठ पर आगमन को लेकर भरपूर उत्साह के साथ तैयारियां चल रही है। 17 जून को आचार्य श्री तुलसी की पुण्यतिथि पर पहली बार आचार्य का आगमन होगा। इस विशेष दिवस पर हो रहे आगमन की वजह से उत्साह दुगुना हो चुका है। इसी कड़ी में बीकानेर संभागीय आयुक्त आईएएस नीरज के पवन भी आज आचार्य तुलसी समाधि स्थल पहुंचे। वे शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महावीर रांका के साथ शक्ति पीठ पहुंचे थे। शक्ति पीठ के दर्शन कर असीम शांति का अनुभव किया। नीरज ने शक्ति पीठ का अवलोकन किया।


मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र डाकलिया ने बताया कि शक्ति पीठ की औरा से इतने प्रभावित हुए कि विजिटर्स बुक में लिखा 'आचार्य तुलसी के चरणों में प्रणाम करते हुए मेरा अद्भुत अनुभव रहा और स्वयं अपने भीतर अभूतपूर्व ऊर्जा का अनुभव हुआ। इस संस्थान से जुड़े सभी लोगों को साधुवाद।

विनोद भंसाली ने बताया कि इस दौरान संभागीय आयुक्त का जैन प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। स्वागत अध्यक्ष महावीर रांका, महामंत्री हंसराज डागा व दीपक आंचलिया ने किया।
दूसरी तरफ जिले में आचार्य श्री पदयात्रा करते हुए अलग अलग स्थानों पर प्रवास कर रहे हैं। गुरुवार को आचार्य श्री मोरखाणा की धरती पर पहुंचे। वे आगे नोखा की तरफ बढ़ेंगे। पुनः गंगाशहर की ओर लौटेंगे।
मोरखाणा में नोखा विधायक बिहारी लाल विश्नोई भी पहुंचे। उन्होंने आचार्य श्री महाश्रमण सहित उनकी धवल सेना का स्वागत किया। इस दौरान बिहारी ने आचार्य श्री के अहिंसा, नशामुक्ति, सद्भावना आदि संदेशों को लेकर की जा रही यात्रा को जन जन के लिए महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान की ओर से चल रही मार्ग सेवा व्यवस्था का भी अवलोकन की।
इस दौरान प्रदीप लालाणी, हेमराज गुलगुलिया, देवेंद्र बोथरा, संजू लालाणी, विमल सिंह चोरड़िया आदि ने स्वागत कर मुंह मीठा करवाया। महेंद्र संचेती, प्रकाश भंसाली व विनोद भंसाली आदि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
28 July 2026 08:23 PM
13 March 2021 09:26 PM