05 August 2021 09:23 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कहते हैं किसी भी काम को करने लिए दृढ़ संकल्प होना चाहिए, फिर रास्ते अपने आप निकल आते हैं। जिला उद्योग संघ ने भी एक ऐसी ही अनूठी पहल की है। जिला उद्योग संघ ने पीबीएम अस्पताल के कबाड़़ बन चुके 212 पंखों को उपयोगी बना दिया है। संघ द्वारा इन पंखों के पार्ट्स बदलवाने के साथ साथ मरम्मत करवाकर रंग भी कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त कबाड़़ बन चुकी मरीजों को लाने ले जाने वाली 82 ट्रोलियों (स्ट्रेचर) को भी मरम्मत करवाकर उपयोगी बना दिया गया है। जिला उद्योग संघ ने इन सभी ट्रोलियों के पहिये, चद्दर तथा पाइप भी नये लगा दिए हैं। आज संघ ने ये सारी सामग्री पीबीएम को सुपुर्द की। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने इस नवाचार का निरीक्षण किया। मेहता ने नवाचार के लिए अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया की सराहना की।
कलेक्टर ने कहा कि उद्योग संघ ने ये पहल कर सरकार का नुकसान होने से रोक लिया। हमारा यह प्रयास रहेगा कि बीकानेर जिला उद्योग संघ के साथ मिलकर इस नवाचार की जानकारी लेते हुए अन्य सरकारी महकमों को भी बीकानेर जिला उद्योग संघ के मॉडल पर कार्य करने हेतु प्रेरित किया जाए। इससे सभी सरकारी महकमें नयी खरीद की नीति को छोड़़कर रि-यूज की दिशा में कार्य करेंगे। अगर यह मॉडल अपनाया जाता है तो सरकार का पैसा बचाया जा सकेगा। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ सदैव समाजसेवा के क्षेत्र में नवाचार करता आया है और हम इस अनूठी पहल को राज्य स्तर पर लागू करवाना चाहेंगे। पीबीएम अधीक्षक परमेंद्र सिरोही ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ के इस नवाचार से पूरे पीबीएम में अनुपयोगी पड़ी चीजें अब उपयोगी बन रही है। पीबीएम प्रशासन इसके लिए उद्योग संघ का आभारी रहेगा। जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ के इस नवाचार से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से कई स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है।
इस अवसर पर बीकाजी ग्रुप के दीपक अग्रवाल, विनोद गोयल, रमेश अग्रवाल(कालू), वीरेंद्र किराडू, नरेश मित्तल, अनंतवीर जैन, के.के. मेहता, शिवरतन पुरोहित, दिलीप रंगा, पारस डागा, किशनलाल बोथरा, महेश कोठारी, प्रशांत कंसल, राजाराम सारड़ा, निर्मल पारख, श्रीधर शर्मा, हरिकिशन गहलोत, विजय जैन, अश्विनी पचीसिया, शम्भूदयाल गुप्ता, किशन मूंधड़ा, नरेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, विपिन मुसरफ, पवन पचीसिया आदि उपस्थित हुए |


RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
31 January 2023 11:49 AM