23 March 2020 09:47 PM

कोरोना अलर्ट
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दिए आदेशों का उल्लंघन करने वाले छ: लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि खतूरिया कॉलोनी में कुछ व्यक्तियों के सामूहिक ताश खेलने की सूचना मिली थी, जिस पर जाब्ते ने दबिश दी तो छ: लोग ताश खेल रहे थे। हालांकि ये सभी टाइम पास के लिए खेल रहे थे। लेकिन छ: जनों का एक जगह इकट्ठा होना बड़ी लापरवाही है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए लागू नियम के उल्लंघन पर सभी को गिरफ्तार कर धारा 269,188 व 143 भादंसं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM