23 February 2021 09:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 24 फरवरी से शुरू हो रहे 27वें राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप के लिए डीएफए बीकानेर की टीम घोषित हो गई है। सचिव अरविंद सिंह राठौड़ ने दो दिवसीय ट्रायल के बाद इस टीम की घोषणा की है। टीम की कप्तानी शोएब खान को सौंपी गई है। शोएब की कप्तानी में राहुल ओझा(गोलकीपर), देवेंद्र सिंह (गोलकीपर), आशीष, देवेंद्र सिंह भाटी, गौतम ओझा, अमित जाखड़, राहुल सुथार, दिनेश स्वामी, गोविंद सिंह, गोविंद स्वामी, कुणाल गोयल, जय जोशी, सन्नी लांबा, हिम्मत सिंह, जगत, ओमप्रकाश, भरत सिंह, शमशेर व तरुण सिंह फुटबॉल का दमखम दिखाएंगे।
उल्लेखनीय है कि इस कप को फुटबॉल खिलाड़ियों में भरपूर उत्साह है। डी एफ ए टीम के ये गोल्ड मास्टर बच्ची गोल्ड कप पर नज़र बनाएं हुए हैं। बीकानेर के इन युवा खिलाड़ियों में बड़ी संभावनाएं देखी जा रही हैं।
RELATED ARTICLES
21 February 2022 02:24 PM