30 May 2020 06:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्री सैन मित्र मंडल संस्थान को पांच सेनेटाइजेशन स्प्रे मशीन सुपुर्द की है। ट्रस्ट के कुलदीप यादव ने बताया कि श्री सैन मित्र मंडल संस्थान के अध्यक्ष अनिल मारु को सेनेटाइजेशन किए जाने वाली पांच स्प्रे मशीनें व सोडियम हाइपोक्लोराइड दिया गया है। उक्त मशीनों द्वारा बीकानेर की लगभग 700 हैयर कटिंग सैलून में सेनेटाइजेशन किया जाएगा ताकि किसी भी तरह के संक्रमण की आशंका न रहे। यादव ने बताया कि इस दौरान संस्थान महासचिव सीताराम भाटी, संगठन सचिव- शम्भू मारू (अतुल), सचिव संजू मारू, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, तेजराम राव, शम्भू गहलोत, रमेश सैनी, मनोज गहलोत, शंकरसिंह राजपुरोहित, राजेश नाथ आदि उपस्थित रहे। ज्ञात रहे पूर्व में एक दर्जन से अधिक ट्रेक्टर चला कर लगभग पूरे बीकानेर को सेनेटाइज करने का कार्य रांका ट्रस्ट द्वारा किया जा चुका है।
RELATED ARTICLES
14 March 2020 05:26 PM