24 June 2026 08:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भारत की सबसे बड़ी जरूरत शिक्षा है। मगर शिक्षा हासिल करने की उम्र में बालकों से फुल टाइम जॉब करवाना भारत का चलन है। बालकों को शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
मंगलवार शाम मानव तस्करी विरोधी एवं गुमशुदा व्यक्ति प्रकोष्ठ की बीकानेर ईकाई ने कार्रवाई करते हुए ऐसे ही एक बालक को कार्यस्थल से मुक्त करवाया है।
एएसआई शीशपाल डेलू के अनुसार कोटगेट सांखला फाटक के पास स्थित महालक्ष्मी स्टोर पर बाल श्रम करवाये जाने की सूचना मिली थी। इस पर प्रकोष्ठ प्रभारी पुलिस निरीक्षक रेणुबाला के नेतृत्व में टीम ने दुकान पर रेड की। रेड के दौरान बाल श्रम होने की पुष्टि हुई। 17.5 वर्षीय बालक को लक्ष्मी स्टोर से मुक्त करवाया गया।
दुकान मालिक के खिलाफ कोटगेट थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। उल्लेखनीय है कि बीकानेर एसपी आईपीएस मृदुल कच्छावा के निर्देशन में कार्रवाई करने वाली रेणुबाला मय टीम में एएसआई शिशपालराम डेलू व कांस्टेबल रामनिवास 1566 शामिल थे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
26 December 2023 03:40 PM