20 February 2024 11:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मार्च के महीने में बीकानेर की धरती पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाएंगे। ख़बरमंडी न्यूज़ व रंगत फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हो रहे बीकानेर कला महोत्सव 2024 के दौरान लिब्रा-वर्ल्ड रिकॉर्ड का मंच भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। हुनरमंद अपने अपने हुनर में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचेंगे। महोत्सव संयोजक रोशन बाफना ने बताया कि बीकानेर कला महोत्सव की परिकल्पना में कला, साहित्य व संस्कृति के अधिकतम आयामों को संयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है। महोत्सव को बीकानेर जिले की हस्तियों सहित देश की बड़ी हस्तियां भी सपोर्ट कर रही है। आईएएस नीरज के.पवन(बांसवाड़ा संभागीय आयुक्त, आईपीएस मृदुल कच्छावा(भरतपुर एसपी), आईपीएस प्रेम सुख बेलू(जामनगर, गुजरात एसपी), कल्चरल मॉडल व कल्चर मोटीवेटर गरिमा विजय(मिस मूमल 2023), म्यूजिक डायरेक्टर अली-गनी(पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित) व कवि-गीतकार अमन अक्षर(इंदौर) महोत्सव के ब्रांड एंबेसडर हैं। वहीं समाज, उद्योगजगत, प्रशासन, पुलिस व कला-संस्कृति-साहित्य से जुड़ी हस्तियां महोत्सव को सपोर्ट कर रही है। इस बीच महोत्सव की ब्रांड एम्बेसडर मिस मूमल गरिमा विजय ने महोत्सव के पोस्टर का प्रमोशन किया। इस दौरान गरिमा ने कला संस्कृति व साहित्य से जुड़े अधिकतम बीकानेरियों को महोत्सव में अवसर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूरे बीकानेर को महोत्सव में अपना योगदान देना चाहिए क्योंकि ये महोत्सव बीकानेर के लिए ही आयोजित हो रहा है।
गोविंद सारस्वत ने बताया कि महोत्सव में इंडियन फॉक एंड क्लासिकल बीट डांस कॉन्टेस्ट, फोटोग्राफर प्राइड कॉन्टेस्ट होगा। आकाश धवल ने बताया कि ट्रेडिशनल मॉडलिंग में मिस्टर राजस्थान ट्रेडिशनल, रॉयल प्रिंस एंड प्रिंसेज, मिस एंड मिसेज गणगौर राजस्थान सीजन-2 आयोजित होगा। शशिराज गोयल ने बताया कि आठ तरह के इंटर स्कूल कॉन्टेस्ट भी होंगे। जिसमें डांस, सिंगिंग, ट्रेडिशनल मॉडलिंग, पेंटिंग, स्केचिंग, हैंडीक्राफ्ट, फोटोग्राफी व न्यूज़ राइटिंग कॉन्टेस्ट शामिल हैं। भैरूंरतन ओझा ने बताया कि मिस्टर राजस्थान ट्रेडिशनल के प्रभारी राहुल थानवी व एजाज कुरैशी, इंडियन फॉक एंड क्लासिकल बीट के आकाश धवल व लतिका स्वामी, रॉयल प्रिंस एंड प्रिंसेज के येशु स्वामी व हर्षिता शर्मा, मिस एंड मिसेज गणगौर राजस्थान की मिस पारुल व खुशी गहलोत, इंटर स्कूल कॉन्टेस्ट के शशिराज गोयल तथा फोटोग्राफर्स प्राइड कॉन्टेस्ट के प्रभारी सुनील शर्मा व रवि गहलोत हैं।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
02 December 2020 11:32 PM