29 August 2020 09:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अनलॉक-4 में विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर भी छूट प्रदान की गई है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आदेशानुसार 21 सितंबर से यह छूट प्रभावी होगी। इसके तहत अब सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक व राजनैतिक सहित अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के लिए सशर्त अनुमति दी गई है। एक छत्त के नीचे सौ लोगों के साथ यह कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। हालांकि कंटेनमेंट जोन में यह कार्यक्रम नहीं किए जा सकेंगे। वहीं इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजेशन व मास्क जैसे हेल्थ प्रोटोकॉल की पालना अनिवार्य रहेगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
06 March 2020 06:27 PM