12 November 2023 09:29 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर।आपकी थोड़ी सी लापरवाही दीपावली के प्रकाश को अंधकार और खुशियों को दुखों में बदल सकती है। छोटी दीपावली क रात पीबीएम में एक ऐसा केस आया है जो दीपावली पर हम सभी को सावधान रहने के लिए आगाह कर रहा है।
दरअसल, चुरू के बीदासर की एक चार वर्षीय मासूम बच्ची दीपक की लौ की चपेट में आकर अस्सी प्रतिशत तक झुलस गई। बताया जा रहा है कि दीपक की लौ से बच्ची का वस्त्र जल गया। देखते ही देखते बच्ची आग की चपेट में आ गई। उसे पीबीएम रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
बता दें कि दीपावली पर दीपक की लौ व पटाखों से जलने के अत्यधिक मामले सामने आते हैं। ऐसे में हमें चाहिए कि हम सावधान रहें। वहीं प्रशासन के नियमों की पालना करते हुए मुख्य मार्गों पर पटाखे ना जलाएं ताकि मुख्य मार्गों से गुजरने वाले शहरवासी सुरक्षित आवागमन कर सकें।
RELATED ARTICLES
04 February 2026 04:59 PM
