29 August 2020 07:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शनिवार को कोरोना का आंकड़ा 74 पर पहुंच चुका है। पहली रिपोर्ट में 47 पॉजिटिव के बाद अभी आई रिपोर्ट में 27 पॉजिटिव और आए हैं। हालांकि इस रिपोर्ट में एक मरीज चुरू का होने से बीकानेर का आंकड़ा 73 माना जाएगा। आज आए पॉजिटिव में गंगाशहर, भीनासर, शीतला गेट, आचार्य चौक, पाबू बारी, नत्थूसर बास, मोहता सराय, गोपेश्वर बस्ती, भट्टड़ों का चौक, व्यासों का चौक, लल्लाणी व्यास मोहल्ला, चुनगरान, सिंघियों का चौक, सुनारों का मोहल्ला, नोखा, श्रीडूंगरगढ़ का बिग्गा बास, आडसर बास, कालू बास, जेएनवीसी कॉलोनी, अंबेडकर सर्किल, स्वामी मोहल्ला, रामपुरा, मुरलीधर, रानीसर बास, नाथसागर बेनीसर बारी, चोपड़ा कटला के पीछे, नत्थूसर गेट, जस्सूसर गेट, तिलक नगर, पूगल रोड़, करमीसर, दम्माणी चौक, सुगनी देवी अस्पताल के पीछे, बी सेठिया गली, हनुमान हत्था आदि क्षेत्रों से हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM