16 November 2021 12:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अंग्रेजों के जमाने की पोस्टमार्टम व्यवस्था अब नहीं चलेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पोस्टमार्टम की नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत अब 24 घंटे पोस्टमार्टम की व्यवस्था लागू कर दी गई है।
नये प्रोटोकॉल में कहा गया है कि अंगदान के लिए पोस्टमार्टम प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। ऐसे में सूर्यास्त के बाद भी पोस्टमार्टम किया जाना चाहिए। हालांकि यह प्रोटोकॉल उन्हीं अस्पतालों के लिए है जिनके पास नियमित तौर पर सूर्यास्त के बाद पोस्टमार्टम करने की सुविधाएं हैं। ख़ास बात यह है कि संदेह की स्थिति में सूर्यास्त के बाद होने वाले पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।
बता दें कि हत्या, आत्महत्या, बलात्कार, क्षत विक्षत शव आदि श्रेणियों के शवों का सूर्यास्त के बाद पोस्टमार्टम उसी स्थिति में किया जाएगा जब कानून व्यवस्था की स्थिति हो।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांवडिया ने इस नई व्यवस्था की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने की व्यवस्था खत्म करते हुए अब 24 घंटे पोस्टमार्टम की व्यवस्था शुरू की गई है। बता दें कि कुछ संस्थान पहले से ही रात को पोस्टमार्टम कर रहे थे।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM