10 February 2023 12:07 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लुटेरे बदमाश बार बार पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। आज शाम फिर से चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। इस बार बदमाशों ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में हौसला दिखाया।
पुलिस के अनुसार वारदात पांच नंबर सेक्टर में शिक्षक प्रवीण शर्मा के घर के आगे हुई। प्रवीण की पत्नी रश्मि घर के आगे टहल रही थीं। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनकी सोने की चेन झपट ली और भाग गए।
वारदात के बाद सीओ सदर शालिनी बजाज सहित जेएनवीसी टीम घटनास्थल पर पहुंची। आरोपी युवक खुले मुंह थे। एएसपी अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस टीमें गठित की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
RELATED ARTICLES
23 February 2021 06:53 PM