16 August 2020 02:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। महेंद्र सिंह धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक सन्यास लेने का असर अब राजनीतिक गलियारों में भी दिख रहा है। वजह भाजपा नेताओं का माही को लेकर बढ़-चढ़कर ट्वीट करना है। धोनी के सन्यास की घोषणा के साथ ही पूरे देश सहित विश्वभर के प्रशंसकों के मैसेजेस से सोशल मीडिया भर गया है। लेकिन भाजपा नेता धोनी को लेकर काफी उत्साही नज़र आए। जानकारों का कहना है कि यह धोनी की भाजपा में एंट्री से पहले की मार्केटिंग है। बीजेपी में किंग मेकर की भूमिका निभाने वाले अमित शाह ने भी धोनी को लेकर कई ट्वीट किए। धोनी के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा इसलिए भी गर्म हुई, क्योंकि चंद कांग्रेसी नेताओं को छोड़कर उनके सन्यास पर किसी का कोई ट्वीट नहीं दिखा। बीजेपी का यह धोनी इंटरेस्ट महज़ एक इत्तेफाक है या मार्केटिंग, यह वक्त ही बताएगा। वहीं सीधे तौर पर किसी भाजपाई की टिप्पणी भी अभी नहीं आई है। लेकिन अगर धोनी बीजेपी में शामिल होते हैं तो बीजेपी के समर्थकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। बता दें कि धोनी भारतीय क्रिकेट का वो सितारा है जिस पर बॉलीवुड पिक्चर बन चुकी है। हाल ही में सुसाइड करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह एम एस धोनी की बदौलत ही स्टार बनें। ऐसे में धोनी का क्रिकेट के अलावा भी बड़ा इंपेक्ट है। अब देखना यह है कि धोनी बीजेपी में एंट्री करते हैं या आईपीएल क्रिकेट में रिकॉर्ड बनाते हैं।
RELATED ARTICLES
11 September 2026 09:26 AM
02 September 2021 06:21 PM