18 October 2021 05:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बेटियों के लिए अच्छी ख़बर है। महिला आईटीआई कॉलेज ने प्रवेश की तिथि बढ़ा दी है। ऐसे में जो बेटियां आईटीआई में प्रवेश से वंचित रही हुई है, उन्हेंं एक और अवसर मिल गया है। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय व्यवसाय प्रशिक्षण योजना अंतर्गत सत्र 2021-22 के लिए बिना प्रशिक्षण शुल्क के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से सीधे ही संस्थान स्तर पर (ऑफलाइन) आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अधीक्षक मोनिका गोदारा ने बताया कि दसवीं कक्षा उत्तीर्ण प्रवेशार्थी कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्टेनो हिंदी व फ्रूट एंड वेजिटेबल प्रोसेसर व्यवसाय हेतु तथा आठवीं उत्तीर्ण प्रवेशार्थी स्विंग टेक्नोलॉजी एवं सरफेस ऑनरमेंटल टेक्निकस व्यवसाय हेतु एसएसओ व ई मित्र के माध्यम से 29 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के उपरांत प्रार्थी को आवेदन पत्र का प्रिंट, योग्यता संबंधी दस्तावेज, अंक तालिका व प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि की फोटो-प्रति सहित संस्थान में 30 अक्टूबर तक जमा करवाना होगा। अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट व संस्थान कार्यालय में कार्यालय समय में संपर्क किया जा सकता है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
18 April 2022 08:37 PM